कालाढूंगी में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में सिंचाई विभाग की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। राजस्व विभाग, नगर पालिका प्रशासन और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटाया। प्रशासन ने साफ किया है कि भविष्य में भी इस तरह के अवैध अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


वार्ड नंबर 7 निवासी कमला देवी द्वारा सिंचाई नहर के समीप अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा था। यहां तारबाड़ लगाकर सरकारी भूमि पर कब्जा किया जा रहा था। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी कालाढूंगी विपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की मदद से मौके पर पहुंची टीम ने अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमले ने तारबाड़ को हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। “अवैध रूप से किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया है। भविष्य में भी यदि इस प्रकार का कोई अतिक्रमण पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी सरकारी भूमि पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”