हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे और अहम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की खासियत यह रहेगी कि 5 लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रमाण पत्र मिलते ही ये सभी आधिकारिक रूप से भारत के नागरिक बन जाएंगे।
जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पांचों लाभार्थियों के नाम राज्य सरकार को भेजे जा चुके हैं। हरिद्वार प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन पूरे जिले में अलर्ट मोड पर है। यह दौरा उत्तराखंड में CAA लागू होने का महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।
