Headlines

बागेश्वर कपकोट पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप 2026: 5 फरवरी से शुरू, 92 खिलाड़ी पहुंचे, उत्तराखंड एडवेंचर टूरिज्म बूस्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के बागेश्वर जिला स्थित कपकोट में आगामीस नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप 2026 को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दरअसल, 5 से 9 फरवरी तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में 92 पैराग्लाइडरों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 50 से भी अधिक पैराग्लाइडर यहां पहुंच चुके हैं। शेष पैराग्लाइडर्स का भी देर शाम तक पहुंचने का अनुमान है। इन पैराग्लाइडर्स के ठहरने तथा भोजन आदगि की व्यवस्था बागेश्वर तथा कपकोट के होटलों में की गई है। आपको बताते चलें कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसका आयोजन कर रही है। जालेख से उड़ान भरकर केदारेश्वर मैदान में उतरेंगे प्रतिभागी।


तकरीबन 25 लाख रुपये की लागत से आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता को लेकर पर्यटन विभाग भी पूर्णत: तैयार है। वहीं जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि जालेख से पैराग्लाइडर उड़ान भरेंगे तथा केदारेश्वर मैदान में उतरेंगे। यहां दो एंबुलेंस के अलावा चिकित्सकों की टीम नियुक्त की गई है। इसके अलावा अन्य सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभी तक बीएसएफ, केरला, मेघालय, उत्तराखंड, हिमाचल आदि स्थानों से ग्लाइडर पहुंच गए हैँ। अन्य स्थानों से देर शाम तक पहुंचेंगे।

विधायक सुरेश गढ़िया ने किया समन्वय बैठक कर निरीक्षण


उत्तराखंड के कपकोट में नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी चैंपियनशिप का आगाज 5 फरवरी को केदारेश्वर मैदान से होगा, जिसकी तैयारियों के लिए विधायक सुरेश गढ़िया ने समन्वय बैठक बुलाई। बैठक में सुरक्षा, पर्यटन संवर्धन और स्थानीय सहभागिता पर चर्चा हुई, साथ ही जालेख टेक-ऑफ पॉइंट का निरीक्षण कर पैराग्लाइडर्स व स्थानीयों से सुझाव लिए गए। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह इवेंट साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, जिसमें 5 फरवरी को सुबह 9 बजे असेंबली से शुरू होकर 9 फरवरी को पुरस्कार वितरण तक चलेगा।