Headlines

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SSP के निर्देश पर सत्यापन अभियान शुरू,अपराधियों में हड़कंप

खबर शेयर करें -

धर्मनगरी हरिद्वार में SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर शहर से लेकर देहात तक लगातार सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध लोगों और किरायेदारों की जांच तेज कर दी गई है। बताते चलें कि इस अभियान के दौरान कई बड़ी कार्रवाई भी सामने आईं है, जहां पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड सेंटर का खुलासा किया है। वहीं आधार कार्ड सेंटर का आरोपी मलिक पहले ही जेल में बंद है, अब उसकी अधिक संपत्ति मिलने का मामला उजागर हुआ है।

इसके अतिरिक्त बाहरी जिलों से जिला बदर किए गए लोगों पर भी हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर है। तो वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।