उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज सोमवार को अल्मोड़ा पहुंचे, यहां कैबिनेट मंत्री जोशी ने नगर निगम सभागार में प्रेस वार्ता की। इस दौरान मंत्री जोशी ने केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट को विकासशील बताते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा , साथ ही 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने की राह में दूरदर्शी रणनीति के तौर पर भी कार्य करेगा। वहीं मंत्री जोशी ने कहा कि 2026 बजट मात्र आकंड़ों का लेखा-जोखा नहीं है बल्कि यह देश के प्रत्येक वर्ग की महत्वाकाक्षाओं का प्रतिबिंब भी है। इस क्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बजट की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आर्थिक सूझबूझ की सराहना की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और मजबूत कदम है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इस बजट में गरीब,किसान,युवा और मध्यम वर्ग सभी को सशक्त बनाने का रोडमैप तैयार किया है।बुनियादी ढांचे,रोजगार और नवाचार पर विशेष जोर देकर यह बजट सही मायने में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगा।
