Headlines

चंपावत में बाजार घूमते शिक्षकों पर मुख्य शिक्षा अधिकारी का सख्त रुख, स्पष्टीकरण के बाद कड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें -

चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र में कुछ शिक्षक स्कूल के समय पर बाजार में घूमते नजर आए, लिहाजा मामला ऊपर तक पहुंचा और नतीजा निकला एकदम सख्त। दरअसल, उक्त घटना को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट ने संज्ञान लेते हुए पाया कि स्कूल तो समय से पहले ही बंद कर दिया गया है और शिक्षक बाजार में भ्रमण कर रहे हैं। इस घटना पर वहीं जब खंड शिक्षा अधिकारी ने तीन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया तो उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया और गुलदार का हवाला देकर स्कूल समय से पूर्व बंद करने की बात कही

बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

बता दें कि उक्त मामले को मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत मेहरबान सिंह बिष्ट ने काफी गंभीर माना है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा समय पर स्कूल न पहुंचने वाले तथा समय से पूर्व विद्यालय छोड़ने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा यह काफी गंभीर मामला है जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट के द्वारा समय से पूर्व स्कूल छोड़ने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण लिया है । मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं सामने आने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा शिक्षकों के साथ बच्चों का भविष्य जुड़ा है। उन्होंने जिले के सभी शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने तथा स्कूल छोड़ने के निर्देश दिए है।