Headlines

मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखंड 2026 कैलेंडर का विमोचन…सराहा आकर्षक डिज़ाइन

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग और उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कैलेंडर के आकर्षक स्वरूप, विषयवस्तु और उत्कृष्ट मुद्रण गुणवत्ता की सराहना की, मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह कैलेंडर केवल तिथियों का संग्रह नहीं है, बल्कि उत्तराखंड सरकार की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि कैलेंडर के माध्यम से सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, ऐतिहासिक निर्णयों और दूरदर्शी नीतियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाने का कार्य किया गया है।

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा सूचना विभाग


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सूचना विभाग जनता और सरकार के मध्य सेतु के रुप में स्थापित है और इस प्रकार के प्रकाशन जनमानस को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सहायक सिद्ध होते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने सूचना विभाग की पूरी टीम को कैलेंडर के उत्कृष्ट प्रकाशन के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त करी कि भविष्य में भी विभाग नवीन तकनीकों, रचनात्मक सोच और नवाचार के साथ जनहितकारी सूचनाओं का व्यापक प्रसार करता रहेगा। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार का ध्येय है कि भविष्य में भी योजनाओं और नीतियों की सही और सटीक जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सूचना विभाग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।