Headlines

चंपावत को मुख्यमंत्री धामी की सौगात, महिला स्पोर्ट कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा चंपावत जिले के लोहाघाट को खेल के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लोहाघाट के छमनिया चोड़ में प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया।

भाजपा मंडल महामंत्री अजय बिष्ट व कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा बालिका खेल के क्षेत्र में यह सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बनने के बाद प्रदेश की बालिका खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में काफी आगे पहुंचेंगी और प्रदेश के लिए राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करेंगी। कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय ने कहा यह सरकार महिला खेल के क्षेत्र में बेहद सराहनीय कदम है जिसके लिए वह धामी सरकार को धन्यवाद देते हैं। मालूम हो लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण लगभग 500 नाली भूमि में करोड़ों रुपए की लागत से किया जा रहा है।

बाइट 1: शैलेंद्र राय कांग्रेस प्रवक्ता