उत्तराखंड सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, प्रदेश में पर्यटन की दिशा में लगातार नए-नए प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं, ताकि पर्यटन से उत्तराखंड की आर्थिकी को भी लाभ हो सके। इसी क्रम में आज जिला उधम सिंह नगर स्थित पश्चिम वन प्रभाग के फाटो टाइगर सफारी को चहुमुखी पर्यटन से जोड़ने के लिए पतरामपुर क्षेत्र में बने नवनिर्मिक गेट का शुभारंभ किया गया। इस गेट के शुभारंभ के लिए वन मंत्री सुबोध पतरामपुर पहुंचे और गेट का शुभारंभ किया और साथ ही सफारी के लिए गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
2 लाख नौजवानों को रोजगार, जंगल सफारी बनेगा पर्यटन मंच
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने दुबई दौरे का हवाला देते हुए का कि जब वे दुबई भ्रमण पर गए थे तो उन्होंने रिवर राफ्टिंग को नजदीकी से देखा, इसी तर्ज पर उन्होंने उत्तराखंड में भी रिवर राफ्टिंग और बर्ड वॉचिंग को एक बेहरतर पर्यटन बिंदु बनाने की भी बात करी। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड में इको टूरिज्म के हर संभव अवसर को मूर्त रुप दिया जा रहा है। इसके माध्यम से न केवल प्रदेश में पर्यटन बढ़ेगा बल्कि तकरीबन 2 लाख नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा, इसी पृष्ठभूमि पर फाटो जंगल सफारी को शुरु करने का निर्णय भी लिया गया था। वन मंत्री ने बताया कि प्रदेश के वनों में पावर को बढ़ाया गया है, दो हजार से ज्यादा नियुक्तियां की गई है चाहे फारेस्ट गार्ड हो दरोगा हो या रेंजर हो नियुक्तियां की गई है।
