रामनगर के मालधन क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई दो लीटर अवैध शराब को आबकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध मदिरा की भट्ठियों को नष्ट किया और भारी मात्रा में कच्ची शराब को वहीं पर नष्ट कर दिया।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने मालधन क्षेत्र में छापेमारी की। मौके पर अवैध रूप से संचालित शराब की भट्ठियां पाई गईं, जहां भारी मात्रा में कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी भट्ठियों को निरस्त किया और अवैध शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
इस कार्रवाई को लेकर आबकारी निरीक्षक उमेश पाल ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर किसी भी कीमत पर रोक लगाई जाएगी।
मालधन में आबकारी का धमाका: अवैध शराब की भट्ठियां तोड़ीं, , भारी कार्रवाई
