1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026 पेश होने जा रहा है, जिसे लेकर सभी प्रदेशों की निगाहें इस पर टिकी हैं,,,,,वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से बेहद लगाव रहा है, इसलिए वे हमेशा उत्तराखंड का विशेष ध्यान रखते हैं। यही कारण भी है कि वित्तिय बजट में उत्तराखंड को सदैव उम्मीद से बढ़कर मिलता है और इस बार भी बढ़कर ही मिलने की उम्मीद है। न केवल मुख्यमंत्री धामी बल्कि उत्तराखंड के किसान भी वित्तिय बजट को लेकर खासा आशावान हैं, क्योंकि किसानों का कहना है, सरकार तय मूल्य पर उनकी शत प्रतिशत फसलों की खरीद की गारंटी दे। वहीं, नकदी फसलों के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ ही जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
किसानों का कहना है कि वे परंपरागत के साथ ही नकदी फसलें उगाते हैं, लेकिन न्यूनतम मूल्य पर उनकी शत प्रतिशत फसलों की खरीद की कोई गारंटी नहीं हैं। यही वजह है कि किसानों को कई बार औने-पौने दाम पर अपनी फसल बेचनी पड़ती है, इससे उनकी लागत तक नहीं निकल पाती। नैनीताल जिले के मल्ला निगलाठ गांव निवासी नीरज मेहरा बताते हैं कि पर्वतीय जिलों में जंगली जानवर फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। 90 प्रतिशत लोगों ने इसी वजह से खेती छोड़ दी। केंद्र सरकार से उम्मीद है कि इस बजट में फसलों की सुरक्षा के लिए सरकार कोई ठोस योजना लेकर आएगी।
