उत्तराखंड स्थित पिथौरागढ़ जिले के पिथौरागढ़-घाट मोटर मार्ग पर गुरना के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित टिप्पर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में टिप्पर चालक केशव सिंह (48 वर्ष), निवासी ढूंगातोली, की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ऐंचोली पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुँचाया। ऐंचोली चौकी प्रभारी कमलेश जोशी के अनुसार, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Chief Editor
Khabar Par Nazar
खबर पर नज़र
- उत्तराखंड में पर्यटन की बढ़ती रफ्तार: होम स्टे-होटलों की बढ़ती संख्या से बदली पहाड़ की तस्वीर
- पिथौरागढ़: गुरना के पास भयानक हादसा, टिप्पर गिरने से एक की मौत
- उत्तराखंड में पर्यटन का स्वर्णिम युग: होम स्टे-होटलों की बढ़ती संख्या ने बदली पहाड़ की तस्वीर, स्वरोजगार-आर्थिकी को मिली नई रफ़्तार
- हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SSP के निर्देश पर सत्यापन अभियान शुरू,अपराधियों में हड़कंप
- अमित शाह 7 मार्च हरिद्वार दौरा: 5 लोगों को CAA नागरिकता प्रमाण पत्र, सुरक्षा चाक-चौबंद
