उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण और शहरों के सुनियोजित विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश जारी किए थे। इसी क्रम में आज सोमवार को हरिद्वार नगर निगम द्वारा विकसित तीसरे वेंडिंग ज़ोन में 10 लाभार्थियों को लकी ड्रॉ के ज़रिए दुकानें आवंटित की गईं। हरिद्वार की मेयर श्रीमती किरण जैसल ने स्वयं पर्ची निकालकर दुकानों का आवंटन किया और सभी रेहड़ी-पटड़ी वाले लघु व्यापारियों को दुकानों के साथ-साथ शुभकामनाएं भी दीं। मेयर जैसल ने बताया कि कुंभ मेले से पहले शहर में सभी पंजीकृत रेडी-पटरी व्यापारियों को व्यवस्थित रूप से वेंडिंग ज़ोन में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत सभी छोटे कारोबारियों को स्वरोजगार का अवसर दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने भी नगर निगम और प्रशासन का आभार जताते हुए शहर के अन्य वेंडिंग ज़ोन में मूलभूत सुविधाएँ और सौंदर्यीकरण की मांग दोहराई। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी और व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Chief Editor
Khabar Par Nazar
खबर पर नज़र
- दिल्ली–यमुनोत्री हवाई सेवा में देरी, चारधाम शटल और पिथौरागढ़ उड़ान पर तैयारी
- उत्तराखंड रेलवे अपडेट: रेकवे ट्रैक पर फिर दौड़ने लगीं 26 बंद ट्रेनें, मुरादाबाद मंडल से संचालन पुन: बहाल
- चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे पर भयानक हादसा: 300 मीटर खाई में गिरी ट्रेक्टर, त्यूणी के महेश थापा की दर्दनाक मौत!
- चारधाम यात्रा 2026: चारधाम यात्रा बस किराया पहले जैसा, संयुक्त रोटेशन समिति का बड़ा फैसला
- उत्तराखंड भवन नियम संशोधन: भवन निर्माण नियमों में बड़ा संशोधन, 14 सदस्यीय समिति गठित!
