Headlines

मुनस्यारी में नव नियुक्त उपजिलाधिकारी ने संभाली कमान, ग्रहण किया पदभार

खबर शेयर करें -

मुनष्यारी में आज सोमवार 15 दिसंबर को नव नियुक्त उपजिलाधिकारी आशीष जोशी ने विधिवत रुप से पदभार ग्रहण किया। नव उपजिलाधिकारी आशीष जोशी द्वारा पदभार ग्रहण करने से मुनस्यारी की जनता को अब कहीं जाकर राहत की सांस मिली है। चूंकि बीते 10 महिनों से मुनस्यारी में नियमित रुप से उपजिलाधिकारी की तैनाती न होने के कारण सीमांत क्षेत्र की जनता अपने विभिन्न कार्यों के लिए करीब 130 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ जाने के लिए मजबूर थी। इससे लोगों का अतिरिक्त समय व्यय होने के साथ-साथ उन्हें भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा था।

बाइट – आशीष जोशी उपजिलाधिकारी मुनस्यारी

मुनष्यारी की जनता लंबे समय से परेशान


मुनस्यारी क्षेत्र की जनता काफी लंबे समय से शासन-प्रशासन से लगातार उपजिलाधिकारी की मांग कर रही थी, वहीं आज प्रशासन द्वारा आशीष जोषी की नव नियुक्ति उपजिलाधिकारी के तौर पर मुनस्यारी में कर दी गई। हालांकि, आशीष जोशी पूर्व में भी अपने प्रशिक्षण काल के दौरान वर्षाकाल में मुनस्यारी क्षेत्र में अपनी सेवाऐं दे चुके है, लिहाजा उन्हें क्षेत्र की भौगोलिक व प्रशासनिक परिस्थितियों का अनुभव है। वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उपजिलाधिकारी श्री आशीष जोशी ने कहा कि मुनस्यारी एक महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र है। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उन्हें प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री एवं उत्तराखण्ड सरकार का विशेष फोकस सीमांत एवं पर्यटन क्षेत्रों के विकास पर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे सभी विभागों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से कार्य करेंगे, ताकि सीमांत क्षेत्र में विकास हो सके और युवाओं के पलायन को रोका जा सके।