Headlines

हरिद्वार में नशा तस्करों पर पुलिस का छापा, मौके से 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

खबर शेयर करें -

धर्मनगरी हरिद्वार में नशे के खिलाफ SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कमर तोड़ अभियान जारी है। इस क्रम में बीती रात चेकिंग के दौरान फेरुपुर-बदरपुर जट मार्ग पर पुलिस ने कार्यवाही की, जहां चेकिंग के दौरान पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान पुलिस को ट्यूबवेल के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई जिसमें उस व्यक्ति से 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां उगलीं, जिसके चलते पुलिस अब नशे की जड़ तक पहुंचने के प्रयास में जुट गई है।

आरोपी की पहचान थाना पथरी के इक्कड़ कलां निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के पास से प्रतिबंधित साल्ट के 1200 कैप्सूल बरामद हुए हैं। साथ में पुलिस ने आरोपी की स्कूटी और मोबाइल भी हिरासत में लिया है। जिससे कई अहम सुराग मिलने की बात की जा रही है। पुलिस आरोपी को NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी में है। हरिद्वार SSP ने कहा, जनपद को नशा मुक्त बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करों के खिलाफ कठोरतम कदम उठाए जाएंगे।