Headlines

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कोली ढेक झील में किया नौकायन, पर्यटकों के लिए नई सुविधाएं और रोजगार पर जोर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार में खेल मंत्री रेखा आर्य अपने दो दिवसीय दौरे पर आज शनिवार को चंपावत पहुंची। इस दौरान रेखा आर्य ने लोहाघाट की प्रसिद्ध कोली ढेक झील में नौकायन का लुत्फ उठाया औैर मछलियों को दाना भी खिलाया। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि लोहाघाट की कोली ढेक झील खूबसूरती के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी खासा महत्वपूर्ण है जिसके लिए सरकार काफी महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने कहा यहां पर्यटकों की आमद भी काफी रहती है, लिहाजा झील क्षेत्र में पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं को जल्द पूरा किया जाएगा और यहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगी। इससे झील क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा और क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिले।

आनंदित क्षण के लिए आएं चंपावत


खेल मंत्री रेखा आर्य ने लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबाई में फैली कोली ढेक झील की सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि झील बेहद खूबसूरत है, देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग उत्तराखंड में पर्यटन के दौरान यहां आते हैं। खेल मंत्री ने प्रदेश वासियों से भी अपील करी कि भाग-दौड़ और तनावपूर्ण जीवन चर्या से मुक्त होकर थोड़ा समय निकालिए और कोली ढ़ेक झील का लुत्फ उठाने के लिए चंपावत का रुख किजिए। खेल मंत्री ने कहा मेरे संपर्क में जो भी लोग आएंगे मैं उनसे एक बार जरूर कोली ढेक झील जाने के लिए के कहूंगी। उन्होंने कहा कोली ढेक झील चंपावत के पर्यटन का स्वर्णिम भविष्य है।