Headlines

सरोवर नगरी में मौसम मेहरबान, दिन में धूप और रातों में ठंडक…पर्यटकों की आमद बढ़ी

खबर शेयर करें -

सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों मौसम खासा मेहरबान है, दिनभर खिलती गुनगुनी धूप में आसपास का नजारा देखने लायक हो चुका है,जबकि वहीं रातों को गिरता पारा लोगो के दांत कटकटा रहा है। सरोवर नगरी में खिल रही गुनगुनी धूप का आनंद न केवल स्थानिय लोग उठा रहे हैं बल्कि बाहरी पर्यटक भी इसका खूब आनंद ले रहे हैं। दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण की मार झेल रहे लोग भी सरोवर नगरी का रुख भारी संख्या में कर रहे हैं। हालांकि, शाम होते ही वादियों में ठंड बढ़ने लगी है और रात होते -होते लोग टोपी और मफलर का सहारा लेकर नगर भ्रमण कर रहे हैं। शाम के समय ठंड के बढ़ जाने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों का तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने लगा है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश का मौसम गुरुवार को करवट लेगा हालांकि, बारिश होने जैसी कोई भी संभावना अभी स्प्षट नहीं करी गई है।

रातों को 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने लगा पारा


सरोवर नगरी में रातों में ठंड बढ़ चुकी है चूंकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात्रि के समय पारे में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरवाट दर्ज की जा रही है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को मौसम के मिजाज में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है, हालांकि, बारिश होने जैसी कोई भी संभावना अभी स्प्षट नहीं करी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 18 न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।