Headlines

उत्तराखंड चारधाम 2026: DM प्रतीक जैन का स्वच्छता पर जोर, किया QR कोड-होर्डिंग प्लान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा को पर्यावरण अनुकूल बनाते हुए संचालित करने के लिए रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में NIC सभागार में विभागीय अधिकारियों, निकायों और एजेंसियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चारधाम यात्रा के दौरान होने वाले कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण, उसका संग्रहण और उसकी रीसाइक्लिंग के लिए एक प्रयुक्त कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

डिपॉजिट रिफंड स्कीम से होगा कूड़ा निस्तारण

जिलाधिकारी की बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने पर फोकस रहा। उन्होंने पूर्व कार्यों की प्रगति ली और निर्देश दिए कि इस वर्ष डिपॉजिट रिफंड स्कीम से प्लास्टिक बोतल, रैपर आदि जमा कराने को बढ़ावा दिया जाए, ताकि यात्री स्वच्छता अपनाएं। स्थानीय व्यापारियों, होटल एसोसिएशन, दुकानदारों को जोड़कर जन-जागरूकता अभियान चलाने के आदेश दिए। क्यूआर कोड, साइन बोर्ड, होर्डिंग्स, टिकटों पर संदेश, पब्लिक अनाउंसमेंट से ‘कूड़ा न फैलाएं, पर्यावरण बचाएं’ का प्रचार होगा। यात्रा मार्ग के होटल, ढाबों में स्वच्छता के लिए स्टार रेटिंग, ग्रीन बैजिंग जैसी प्रोत्साहन योजनाएं लागू करें। गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। फूड सेफ्टी, हाइजीन मानकों का पालन अनिवार्य कराया जाए। डंडी-कंडी, घोड़ा-खच्चर संचालकों को भी स्वच्छता संदेश से जोड़ा जाए। ये कदम पर्यटन क्षेत्रों में सफाई और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देंगे।