देहरादून में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था ने अभूतपूर्व प्रगति की है। GSDP 2022 के 2.5 लाख करोड़ से बढ़कर 2025 में 3 लाख 81 हजार 880 करोड़ हो गया, जो 1.5 गुना की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। ग्रोथ रेट 7.23% पहुंच गई, जबकि प्रति व्यक्ति आय 1.94 लाख से बढ़कर 2.73 लाख 921 रुपये हो गई। गरीबी दर 9.7% से घटकर 6.92% रह गई और ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स .718 से .722 पर पहुंचा।
प्रमुख आर्थिक उपलब्धियां
MSME इकाइयां 59,798 से 79,394, लार्ज इंडस्ट्री 107 से 128 और स्टार्टअप्स 702 से 1750 हो गए। रोजगार दर 60.1% से 64.4% बढ़ी। इंफ्रास्ट्रक्चर में ऑल वेदर रोड 50,393 किमी से 51,278 किमी, हेलीपोर्ट 2 से 7 और हेलिपैड 60 से 118 हो गए। बिजली उत्पादन 5057 से 16,500 मिलियन यूनिट और सोलर 439 से 1027 मेगावाट पहुंचा।
शिक्षा-स्वास्थ्य में प्रगति
प्राइमरी स्कूलों की पहुंच 91.9% से 103%, सेकंडरी 88.23% से 93.54%, डिग्री कॉलेज 124 से 139 और इंजीनियरिंग कॉलेज 20 से 52 हो गए। IMR 22 से घटकर 20 रह गया, टॉयलेट कवरेज 97% से 100% पूरा हुआ।
कृषि-पर्यटन विकास
उत्पादकता 28.23 से 32.47 क्विंटल/हेक्टेयर, दूध उत्पादन 50.92 से 54.95 लाख लीटर, मछली उत्पादन 7325 से 10,487 टन और पर्यटक संख्या 8225 से 10,509 लाख हुई। होमस्टे 3935 से 6161 बढ़े। GSDP ग्रोथ 8.2% से 7.2% रही, मैन्युफैक्चरिंग 26.2%। वर्तमान कर्ज 27.9% है, जबकि GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) पर फोकस। 20 ITI अपग्रेड और महिलाओं को लैंड टाइटल का प्रावधान। यह सर्वेक्षण उत्तराखंड के उज्ज्वल और सुनहरे भविष्य का संकेत देता है।
