Headlines

उत्तराखंड रेलवे अपडेट: रेकवे ट्रैक पर फिर दौड़ने लगीं 26 बंद ट्रेनें, मुरादाबाद मंडल से संचालन पुन: बहाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सर्दियों में कोहरे के चलते तीम महिनों तक थमे पहिए एक बार फिर पटरी पर दौड़ लगाने को बेसब्र हैं, जी हां…बीते तीन महिनों से स्थगित हुईं 26 ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरु हो चुका है। ट्रेनों का संचालन स्थगित होने से परेशान यात्रियों को इससे राहत मिली है। इसके अलावा जिन दर्जन भर ट्रेनों के फेरे घटाए गए थे, वह भी अब सामान्य तौर पर संचालित होंगी।

गौरतलब है कि सर्दियों में कोहरे के कारण संरक्षा हेतु मुरादाबाद मंडल ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक 26 ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया था और 12 ट्रेनों के फेरे घटाए थे, जिनमें लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनें शामिल थीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि अब मौसम सुधरने पर सभी प्रभावित ट्रेनों का नियमित संचालन फिर से शुरू हो गया है।