उत्तराखंड में इन दिनों मौसम की शुष्कता बरकरार है, आधा जनवरी बीतने को आया है लेकिन प्रदेश में वर्षा की एक बूंद भी नहीं बरसी है। वहीं प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम की शुष्कता बढ़ चुकी है, लिहाजा सुबह-शाम मैदानी इलाकों में धुंध और कोहरा छाया रहता है। इसी क्रम में हरिद्वार जिले में बीते चार दिनों से शहरवासियों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली हुई है। बुधवार सुबह ही मौसम साफ हो गया। उधर, लगातार चौथे दिन भी शिक्षानगरी में मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा हरिद्वार के लिए आगामी 23 से 25 जनवरी तक मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
बुधवार को हरिद्वार में सुबह हल्की धूप निकली, जो बाद में खिली हुई रही, जिससे कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 24.5°C (सामान्य से 5.6°C ज्यादा) और न्यूनतम 5.5°C (सामान्य से 1.2°C कम) रहा, लेकिन शाम को फिर ठंड बढ़ गई। आईआईटी रुड़की के अनुसार, 23 जनवरी से मौसम बदलेगा—23-25 तक बादल छाएंगे, हल्की बारिश हो सकती है, और गुरुवार को पाला पड़ने का अनुमान है।
