कालाढूंगी में VBGRG योजना सम्मेलन: VBGRG से गरीबों को सीधा रोजगार, पारदर्शिता पर जोर

खबर शेयर करें -

केंद्रीय भाजपा सरकार द्वारा संपूर्ण भारत में मनरेगा का नाम परिवर्तित कर VB G RAM G योजना रख दिया गया है, लिहाजा अब संपूर्ण देश में इसे लेकर जनजागरण अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के नैनीताल जिला स्थित कालाढूंगी के रुद्राक्ष बैकट हॉल में जनजागरण सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अभियान के संयोजक स्वामी यतिश्वरानंद उपस्थित रहे।


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि VB G RAM G योजना भारत सरकार द्वारा लागू की गयी एक नई योजना है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों को सीधा फायदा होगा। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीणों की खुली बैठक में योजनाओं की विस्तारपूर्वक चर्चा के बाद सभी को 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। 15 दिनों तक रोजगार ना मिलने की दशा में बेरोजगारी भत्ता सीधे खाते में दिया जाएगा।


वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंत्री शांति मेहरा ने इस योजना के लाभ बताते हुए कहा कि इस योजना से हर गरीब और बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार मिलेगा और उसका मेहनत का पैसा सीधे उसके खाते में आने से उसको इसका सीधा लाभ मिलेगा और इस योजना का महत्वपूर्ण पक्ष ये है कि गाँव में जो भी योजना आएगी वो सभी गाँव के निवासियों के समक्ष रखी जाएगी जिससे कार्य में पारदर्शिता बनी रहेगी।