उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों समेत चमोली जिले में मौसम ने बीते रविवार को करवट बदली, लिहाजा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम सर्द रहा। वहीं, बद्रीनाथ धाम समेत रुद्रनाथ, काली माटी, हेमकुंड साहिब, नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। प्रदेश में मौसम की करवट से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, राजधानी दून का अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक यानी 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 12.8 डिग्री रहा,ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। इन दिनों प्रदेश केउच्च हिमालयी भूभाग में तेज हवाएं भी चल रही है। जिले के सारे निचले क्षेत्र में चटक धूप खिली हुई है और हवाओं में ठंडक बनी है।
जानिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में एक बार मौसम की करवट बदलने के आसार हैं, जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी के भी आसार स्पष्ट किए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में यानी 24 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा। जबकि 25 से 28 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
