मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन बास्केट का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने चंपावत से वर्चुअल रूप से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमालयन बास्केट की शुरुआत वर्ष 2018 में सुमित और स्नेहा थपलियाल ने की थी। उन्होंने कहा कि सुमित पेशे से एक इंजीनियर हैं और स्नेहा एक मार्केटिंग पेशेवर हैं। देवभूमि से होने के कारण, दोनों हमेशा स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए कुछ अलग करना चाहते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों ने डेयरी, खेती और उनके पहलुओं से संबंधित विकल्पों पर विचार कर हिमालयन बास्केट की स्थापना का निर्णय लिया।
हिमालयन बास्केट के तहत दूध, हल्दी, पुदीना जैसे कृषि उत्पाद खरीदकर इनसे अलग-अलग उत्पाद बनाकर विदेशों में सप्लाई करते हैं। उत्पाद बनाने के लिए 200 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दूध से बनने वाले उत्पाद ‘चुरपी’ और ‘घी’ की अधिक डिमांड है। क्योंकि चुरपी गाय के दूध से बना एक विशेष कठोर पनीर है और दोनों ने उत्तराखंड में इसके उत्पादन का बीड़ा उठाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह सरकार और जिला प्रशासन की मदद से दोनों को बागवानी कोल्ड स्टोर लीज पर मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भी इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं हमारी सरकार उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा स्वप्न और संकल्प है कि एक आदर्श चंपावत बनाएं। इसके लिए हमें चाहिए कि चंपावत के जो भी उत्पाद हैं, वो सभी आदर्श होने चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा आदि उपस्थित रहे।
Chief Editor
Khabar Par Nazar
खबर पर नज़र
- \
- अपराध
- अल्मोड़ा
- अवैध निर्माण
- आबकारी
- ईंधन
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधम सिंह नगर
- ऊर्जा
- क्राइम
- खाद्य सुरक्षा
- खेल
- चंपावत
- चमोली
- चारधाम यात्रा
- चुनाव
- जनगणना
- जागरुकता
- टिहरी
- दुर्घटना
- देश
- देश-विदेश
- देहरादून
- धर्म संस्कृति
- नेशनल न्यूज
- नैनीताल
- परिवहन
- पर्यटन
- पर्यावरण
- पिथौरागढ़
- पौड़ी गढ़वाल
- भ्रष्टाचार
- मनोरंजन
- मौसम
- योग
- राजनीति
- राजस्थान
- रुड़की
- रुद्रप्रयाग
- वनाग्नि
- वि
- विधानसभा सत्र
- विशेष
- वैश्विक खबर
- शासन
- शिक्षा
- शिक्षा एवं रोजगार
- संस्कृति
- साइबर क्राइम
- सामाजिक
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार: पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत शहरी निकायों को मिले ₹328 करोड़ से अधिक
- सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सीधे मिलेगी नौकरी! उत्तराखंड के हर जिले में बनेगा ‘डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट प्लान’
- उत्तराखंड के हर जिले में बनेगा CBT परीक्षा केंद्र: UKSSSC और कर्मचारी चयन आयोग के युवाओं को मिलेगी बड़ी राहत
- अंकिता भंडारी मामला: ‘अंकिता मेरी बेटी-बहन जैसी’, कांग्रेस के आरोपों पर भड़के सीएम धामी; गिनाईं कानूनी कार्रवाइयां
- देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्र-छात्राओं और प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा सुधारों पर दिया जोर



