देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, जानें क्या है इस बार की खास तैयारी

खबर शेयर करें -

21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए शासन स्तर पर तैयारियां जारी हैं। लिहाजा जिला प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है।देहरादून में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि आयुष मंत्रालय का ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ घर-घर पहुंचाने के लिए स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर से लेकर ग्राम पंचायतों तक अभियान चलाया जाएगा। वहीं NGO और दूसरे सामाजिक संगठनों को भी योग दिवस से जोड़ा जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि ‘योग सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, स्वस्थ जीवनशैली का आधार है’। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल से काम करने, ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने और प्रचार-प्रसार तेज करने को कहा हैं। बैठक के दौरान ‘योग ब्रेक’ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमे योग प्रशिक्षक रविन्द्र थपलियाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कुर्सी पर बैठे-बैठे किए जाने वाले योगासन, प्राणायाम और ध्यान की तकनीक सिखाई. तनाव घटाने और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के टिप्स भी दिए। वहीं CDO ने कहा कि हर विभाग अपने स्तर से लोगों को योग दिवस से जोड़े. 21 जून को जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर योग के बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ताकि 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन हो सके।