उत्तराखंड कैबिनेट के प्रमुख फैसले: हरिद्वार को जाम से मिलेगी मुक्ति, डी-नोटिफाई होगी वन भूमि और आबकारी विभाग में बनेंगे नए पद
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के विकास और प्रशासन से जुड़े कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन निर्णयों का सीधा असर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं, स्वास्थ्य कर्मियों, श्रमिकों, किसानों और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों पर पड़ेगा। कैबिनेट ने…


