सीएम धामी का चम्पावत दौरा: पुजारियों से लेकर युवाओं तक, सीएम ने समाज के हर वर्ग से किया सीधा संवाद
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सीमांत जनपद चम्पावत को बड़ी सौगात देते हुए कुल ₹123.79 करोड़ की लागत से तैयार और प्रस्तावित 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस बड़े फैसले से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, पर्यटन और स्थानीय व्यापार को एक नई रफ्तार मिलेगी। भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…
