Headlines

देहरादून: अश्लील फिल्म दिखाकर 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी किशोर हिरासत में

खबर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र से एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां छह साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी किशोर ने पहले मासूम को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाई और फिर उसके साथ इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और पीड़िता को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की अत्यधिक संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है।

शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि इस अमानवीय घटना को अंजाम देने वाला आरोपी किशोर मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह वर्तमान में पटेल नगर क्षेत्र में ही रह रहा था और उसने मौका पाकर इस गंभीर अपराध को अंजाम दिया। घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर नामजद शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मामले की गंभीरता को स्पष्ट करते हुए सीओ सदर अंकित कंडारी ने मीडिया को जानकारी दी कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को अपने संरक्षण में ले लिया है।