उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों की आसान होगी राह: पीएमजीएसवाई के चौथे चरण में पौड़ी के सर्वाधिक 68 गांवों को मिलेगी सड़क
देहरादून। उत्तराखंड के दूरस्थ और दुर्गम पर्वतीय इलाकों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने आवागमन को सुलभ बनाकर स्थानीय जनजीवन को नई रफ्तार दी है। योजना के चौथे चरण का आगाज हो चुका है, जिसके तहत सड़क सुविधा से वंचित 309 दुर्गम गांवों को पक्के सड़क नेटवर्क से जोड़ने की कवायद तेज कर दी गई…
